कर्नाटक में ट्रांसजेडरों को पुलिस विभाग में 1% का आरक्षण दिए जाने की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक सरकार ने ट्रांसजेडरों को राज्य के पुलिस विभाग में 1% का आरक्षण दिए जाने की घोषणा की। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कर्नाटक पुलिस ने पहली बार 'विशेष आरक्षित उपनिरीक्षक' पद के लिए ट्रांसजेंडरों से आवेदन आमंत्रित किया। वहीं दूसरी तरफ एनजीओ 'संगम' की निशा गुल्लर ने बताया कि उन्होंने ट्रांसजेंडर को भी सरकारी नौकरी का मौका देने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
