बिपिन रावत के गृह राज्य उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों का निधन होने पर उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित हुआ। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभिनव कुमार ने ये जानकारी दी। रावत पौड़ी के द्वारीखाल ब्लॉक के सैंण गांव के मूल निवासी थे। उनकी पत्नी उत्तरकाशी से थीं। देहरादून में उनका घर भी बन रहा था।
