उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक राजकुमार बीजेपी में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी व उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक इस दौरान मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब एक और विधायक बीजेपी में शामिल हुए।
