भ्रष्टाचार के आरोप में एक और पूर्व पाकिस्तानी पीएम शाहिद खाकन अब्बासी गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गुरुवार को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में पूर्व पीएम शाहिद खाकन अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के बाद अब्बासी जेल के पीछे जाने वाले विपक्ष के तीसरे बड़े नेता हैं। नवाज की सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री रहे अब्बासी पर देश में एलएनजी प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर अरबों रुपये की अनियमितता का आरोप है।
