नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में मिली एक और सफलता, ब्रिटेन के गृह मंत्री ने दी मंजूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भगोड़े हीरा काराबोरी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में शुक्रवार को भारत को एक और सफलता मिली है। भारत की प्रत्यर्पण की मांग पर ब्रिटेन की गृह मंत्री ने सहमति जताते हुए इसे मंजूरी दे दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इसके बाद भी नीरव मोदी के पास प्रत्यर्पण से बचने के लिए अभी कई विकल्प है। ऐसे में अभी भी उसके भारत प्रत्यपर्ण में लंबा समय खिंच सकता है।