ओवैसी की मौजूदगी में लगे देशविरोधी नारे, वीडियो आया सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को जयपुर पहुंचे थे। अब ओवैसी की जयपुर यात्रा का सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ओवैसी की मौजूदगी में लोग देशविरोधी नारे लगा रहे हैं। वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई। कहा जा रहा है कि ये वीडियो जयपुर के 22 गोदाम के पास नंदपुरी इलाके का है।
