वोलोदीमीर जेलेंस्की से मिलने यूक्रेन जाएंगे एंटोनियो गुटेरेस और तुर्की के राष्ट्रपति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
यूक्रेन-रूस के बीच करीब छह महीने से जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन गुरुवार को यूक्रेन जाएंगे। जहां लवीव में वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को गुटेरेस यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा के दौरे पर जाएंगे। ओडेसा के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख तुर्की का दौरा करेंगे। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने ये जानकारी दी।
