x

ब्लिंकन बोले- यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई पर रूस को अमेरिका का करना पड़ेगा सामना

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: wikipedia

रूस और यूक्रेन के बीच गहराते विवाद के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ नए सिरे से आक्रामकता के कृत्य करता है तो एक सार्थक और व्यापक प्रतिक्रिया होगी। बकौल एंटनी, हमने नाटो, यूरोपीय संघ और जी-7 के बयानों को देखा है- सभी बताते हैं कि रूस अगर यूक्रेन के खिलाफ और आक्रामक कार्रवाई करता है तो इसके 'व्यापक परिणाम' होंगे।