x

आज ही के दिन जन्मे थे 'भारत रत्न' डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, लोग कहते थे 'पीपल्स प्रेसिडेंट'

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिवंगत पूर्व भारतीय राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में उनका जन्म हुआ था। उन्हें 'मिसाइल मैन' कहा जाता था। भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे कलाम का कार्यकाल 2002 से 2007 तक रहा। कलाम को 1997 में 'भारत रत्न' मिला था, लोग उन्हें 'पीपल्स प्रेसिडेंट' भी कहा करते थे। 27 जुलाई 2015 को शिलॉंग में उनका निधन हुआ था।