यूपी के दो स्थानों के नाम बदलने को मंजूरी, गोरखपुर का ‘मुंडेरा बाजार' होगा ‘चौरी-चौरा'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी के दो स्थानों के नाम बदलने की मंजूरी दी। गोरखपुर के ‘मुंडेरा बाजार' को ‘चौरी-चौरा' और देवरिया के ‘तेलिया अफगान' को ‘तेलिया शुक्ला' कहा जाएगा। यूपी सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी थी। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्रालय किसी भी जगह का नाम बदलने के लिए डाक विभाग, रेल मंत्रालय और भारतीय सर्वेक्षण विभाग से सहमति लेने के बाद एनओसी देता है।
