अरब शासकों, खुफिया प्रमुखों ने स्विस बैंक में छिपाए करोड़ों डॉलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abplive
मध्य-पूर्व की नामी हस्तियों द्वारा एक स्विस बैंक में पैसा छिपाने का खुलासा हुआ है। स्विट्जरलैंड के बैंक वित्तीय संस्थान 'क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट में जिन खातों की जानकारियां लीक हुई हैं, वे अरब देशों के कई मौजूदा और पूर्व शासक व जासूस प्रमुखों से जुड़ी बताई जा रही हैं। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के खातों की जानकारी लीक हुई है। इसी तरह कुछ खाते मिस्र, जॉर्डन और यमन के जासूस प्रमुखों के हैं।
