फ्लाइट में साध्वी प्रज्ञा की क्रू मेंबर से बहस, यात्री बोले- 'आपको शर्म आनी चाहिए'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइजेट की फ्लाइट में सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की क्रू मेंबर से बहस हुई। सीट की मांग को लेकर वो विमान में ही धरने पर बैठीं। इस बीच यात्रियों ने विमान में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोला और उनके व्यवहार की निंदा की। वीडियो में एक यात्री ने बीजेपी सांसद से कहा- आपको शर्म नहीं आती, आप ऐसा बर्ताव कर रही हैं।
