पांच दिवसीय यात्रा के लिए बांग्लादेश रवाना हुए सेना प्रमुख नरवणे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बांग्लादेश की यात्रा के लिए रवाना हुए। वो अगले पांच दिनों तक बांग्लादेश के दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है। यात्रा के बारे में अतिरिक्त जानकारी सेना के सार्वजनिक सूचना महानिदेशालय के ट्विटर हैंडल पर साझा हुई है। बता दें इससे पहले सेना प्रमुख ढाका गए थे।
