अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का तख्तापलट, राष्ट्रपति को अरेस्ट किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में गुरुवार को सेना ने तख्तापलट कर दिया। कुछ हथियार बंद सैनिक राष्ट्रपति भवन में घुसे और उन्होंने उस पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ राष्ट्रपति मोहम्मद बज्म को सत्ता से हटाकर कैद कर लिया। सेना ने तख्तापलट का एलान नेशनल टीवी पर आकर किया। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अन्य सैन्य अधिकारियों संग टीवी पर आए और राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करने की बात कही।