पाकिस्तान के कई इलाकों में सेना तैनात, गृहयुद्ध का खतरा, इमरान समर्थकों ने मेट्रो स्टेशन को लगाई आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं। कई इलाकों में सेना की तैनाती की गई। इस बीच इमरान समर्थकों ने मेट्रो स्टेशन फूंका। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान आजादी मार्च निकाल रहे हैं। जिसके जरिए उनकी कोशिश शहबाज शरीफ सरकार को गिराकर आम चुनाव कराने की है। उन्होंने सरकार को चुनाव तिथि घोषित करने के लिए 6 दिन का अल्टीमेटम दिया। इस बीच सरकार ने संविधान की धारा 245 के तहत सेना को बुलाया।
