अयोध्या विवाद पर लिखी किताब को लेकर सलमान खुर्शीद के घर में आगजनी और तोड़फोड़
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के अयोध्या विवाद पर लिखी अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और इस्लामिक स्टेट (ISIS) से करने के बाद उठा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। मामले को लेकर कुछ लोगों ने सोमवार को उनके खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। खुद खुर्शीद ने घटना की फोटो साझा कर इसकी पुष्टि की है।