अरुणाचल प्रदेश सीएम पर 2,000 करोड़ के घोटाले का आरोप, 100 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indian express
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू पर 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगे हैं। इसके बाद उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 100 लोगों को हिरासत में लिया गया। 25 लोगों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज हुआ। उन्हें 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अरुणाचल प्रदेश के आदिवासी युवा समूह ऑल न्याशी यूथ एसोसिएशन ने सीएम खांडू पर सरकारी फंड के घोटाले का आरोप लगाया था।
