अरविंद केजरीवाल आज जाएंगे अयोध्या, कल करेंगे रामलला के दर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या जाएंगे। AAP प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मुताबिक, केजरीवाल आज सुबह 8 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दिन में वे लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। शाम को वे अयोध्या जाएंगे और सरयू नदी के घाट पर होने वाली आरती में शामिल होंगे। अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद वे मंगलवार को हनुमानगढ़ी जाएंगे। उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल लंबे समय बाद यूपी आ रहे हैं।
