x

संजय राउत के साथ अरविंद सावंत भी बने शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

महाराष्ट्र में शिवसेना ने सांसद अरविंद सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया है। माना जा रहा है अनिल देशमुख को एक्सीडेंटल गृह मंत्री कहने से पार्टी संजय राउत से नाराज है। सावंत को ये जिम्मेदारी संजय राउत के समकक्ष मिली है। अरविंद सावंत पहले भी पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं। गत दिनों देशमुख के खिलाफ की गई राउत की टिप्पणी पार्टी के कई नेताओं को नागवार गुजरी है।