देश की सबसे युवा मेयर आर्या राजेंद्रन करेंगी शादी, ये विधायक बनेगा दुल्हा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
24 वर्षीय आर्या राजेंद्रन देश की सबसे युवा मेयर हैं। अब तिरुवनंतपुरम की मेयर आर्या 28 वर्षीय विधायक सचिन देव के साथ शादी कर सकती हैं। विधायक के पिता केएम नंदकुमार के मुताबिक, दोनों परिवारों ने शादी पर चर्चा की। दोनों एक-दूसरे को कालेज के दिनों से जानते हैं। दोनों तब स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया में काम कर रहे थे। दोनों नेता केरल की सत्ताधारी पार्टी सीपीएम से जुड़े है।
