सीएम बनते ही चन्नी ने की किसानों के सभी बकाया बिल माफ करने की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Raj Express
पंजाब का नया सीएम बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में किसानों के सभी बकाया बिल माफ करने का ऐलान किया। इस दौरान चन्नी बोले, 'अगर किसानों और खेती करने वालों को किसी तरह की आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा।' इस दौरान चन्नी ने मांग की कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर कोई माफिया है तो उसका फैसला जल्दी हो जाएगा।
