आशीष मिश्र ने किया सरेंडर, जेल लेकर पहुंची पुलिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आशीष मिश्र ने सरेंडर किया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आशीष की जमानत रद्द कर दी थी और उसे 25 अप्रैल तक सरेंडर करने के आदेश दिए थे। 26 अप्रैल को ही जिला अदालत में आशीष मिश्र पर आरोप तय करने को लेकर सुनवाई लगी है। रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट कर आशीष मिश्र को कचहरी से ही जिला जेल भेज दिया गया।
