पाक पर बरसे अशरफ गनी, बोले- पाक से दाखिल हुए 10 हजार जिहादी आतंकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ताशकंद सम्मेलन में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर बरसे। गनी ने कहा कि पाकिस्तान शांति वार्ता में हिस्सा लेने के लिए तालिबान को प्रभावित करने और आतंकवादियों की सीमा पार गतिविधियों को रोकने के आश्वासन को पूरा करने में नाकाम रहा। गनी ने कहा कि खुफिया अनुमान संकेत देते हैं कि पिछले महीने पाकिस्तान और अन्य स्थानों से 10,000 से अधिक जिहादी लड़ाके अफगानिस्तान में घुसे।
