असम सीएम बोले, "शहरों, कस्बों और गांवों के नाम बदलने के लिए पोर्टल होगा लॉन्च"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Lokmat News
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के शहरों, कस्बों और गांवों के नाम बदलने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए उनकी सरकार एक पोर्टल शुरू करेगी। जो नाम हमारी सभ्यता, संस्कृति के विपरीत और किसी भी जाति या समुदाय के लिए अपमानजनक हैं, उन्हें बदलने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।
