'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए असम में कर्मचारियों को मिल रहा हाफ डे, सीएम ने की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए असम सरकार के कर्मचारियों को हाफ डे मिलेगा। ये घोषणा सीएम हेमंत बिस्वा ने की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कर्मचारियों को 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए आधे दिन का विशेष अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देनी होगी और अगले दिन फिल्म की टिकट जमा करनी होगी।"
