असम के गवर्नर जगदीश मुखी हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
असम के राज्यपाल जगदीश मुखी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उन्हें गुवाहाटी में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुखी ने बुधवार को संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। एक अधिकारी ने बताया कि, "राज्यपाल को कल शाम शहर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर है।" बता दें उनकी पत्नी ने संक्रमण के लिए नकारात्मक परीक्षण किया है और राजभवन में रह रही हैं।
