एनआरसी ड्राफ्ट में दोबारा सत्यापन की मांग के लिए असम के अधिकारी ने खटखटाया SC का दरवाजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एनआरसी से जुड़ा एक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। असम के एनआरसी समन्वयक हितेश शर्मा ने एनआरसी में कई गलतियां होने का दावा करते हुए अदालत से 'पूर्ण, समग्र और समयबद्ध तरीके से दोबारा सत्यापन की निगरानी के लिए एक समिति गठित कराए जाने का आदेश जारी करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सूची में कई 'गंभीर, बुनियादी खामियां हैं।' सूची में वे लोग भी शामिल हो गए हैं, जो पात्र नहीं हैं।
