ठाणे के सहायक नगर आयुक्त के साथ मारपीट, पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड समेत आठ पर केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
ठाणे पुलिस ने एक सहायक निगम आयुक्त पर हमले के बाद एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड समेत 8 पर हत्या के कथित प्रयास का मामला दर्ज किया। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राकांपा कार्यकर्ताओं ने ठाणे नगर निगम की अतिक्रमण रोधी इकाई के प्रभारी, सहायक निगम आयुक्त महेश आहेर पर शाम करीब पौने सात बजे निगम मुख्यालय के पास हमला किया और उन्हें धमकाया।
