आज शाम पांच बजे से हिमाचल प्रदेश में थम जाएगा विधानसभा चुनाव प्रचार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज हिमाचल प्रदेश में पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। ऊंचाई वाले मतदान केंद्रों में बर्फबारी की स्थिति में पोलिंग पार्टियां और चुनाव सामग्री चौपर से भेजी जाएंगी। पांच बजे प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी। आज अमित शाह कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे तो प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो करेंगी।
