एटमी खतरे की आशंका, मॉस्को ने बंद रखी गैस पाइपलाइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों ने यूक्रेन सीमा पर जपोरिझिया परमाणु संयंत्र से एटमी आपदा को रोकने की अपील की है। इस बीच, यूक्रेन युद्ध में रूस का पश्चिमी देशों से ऊर्जा युद्ध तेज हो गया है। उधर, रूस नियंत्रित ऊर्जा दिग्गज कंपनी गजप्रोम ने नॉर्ड स्ट्रीम-1 पाइपलाइन में तकनीकी खराबी बताते हुए शनिवार को गैस सप्लाई रोक दी है और तेल निर्यात पर भी मूल्य वृद्धि की धमकी दी है।
