उइगरों पर होने वाले अत्याचारों का न हो खुलासा, इसलिए चीन नहीं दे रहा यूएन को जांच की इजाजत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NBT
जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में चीनी विदेश मंत्री वांग यी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उइगरों पर होते अत्याचारों को लेकर इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या यूएन में मानवाधिकार मामलों की प्रमुख मिशेल बाशेलेट को चीन शिनजियांग दौरे की अनुमति देगा? इस पर उन्होंने कहा चीन सभी प्रकार के पक्षपात और अनावश्यक आरोपों को खारिज करता है। बाशेलेट शिनजियांग दौरा कर सकती हैं, लेकिन उन्हें किसी जांच की अनुमति नहीं मिलेगी।
