आरएसएस मुख्यालय घेरने की कोशिश, हिरासत में भारत मुक्ति मोर्चा के 200 से अधिक कार्यकर्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत मुक्ति मोर्चा ने नागपुर में संघ मुख्यालय में एक मार्च का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने संघ मुख्यालय को घेरने की कोशिश करते हुए कहा कि संघ की विचारधारा भारतीय संविधान के अनुकूल नहीं है। इस बीच प्रशासन की ओर से मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस ने मजदूरों को सड़क पर रोक दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।