आंग सान सू की सजा 7 साल के लिए बढ़ी, कुल सजा बढ़कर 33 साल हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: daily sabah
म्यांमार की मिलिट्री कोर्ट ने पांच और मामलों में लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की सजा 7 साल के लिए बढ़ाई। अब उनकी कुल सजा बढ़कर 33 साल हुई। कोर्ट ने कहा- आंग सान सू की ने एक मंत्री के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लेने में नियमों का पालन नहीं किया था। आंग सान सू की को 18 महीनों में 19 मामलों के लिए ट्रायल पर रखा गया था।
