अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया ने रोकी पाक की आर्थिक मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की मोरिसन सरकार ने पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया 70 साल से पाकिस्तान की गरीब महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराता था। ऑस्ट्रेलिया द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली फंडिंग अब प्रशांत क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर खर्च होगी। 2019-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1.9 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद दी थी।
