अगले सप्ताह भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई मंत्री, मुक्त व्यापार समझौते पर होगी चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और निवेश मंत्री डैन तेहान ने कहा कि वह मुक्त व्यापार समझौते की चर्चा के लिए अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। तेहान ने बताया, 'भारत जाकर मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में अपनी हालिया प्रगति को आगे बढ़ाने की कोशिश रहेगी।' 27 अगस्त को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष तेहान के बीच इस संबंध में 2+2 वार्ता हो चुकी है।
