ऑस्ट्रेलियाई महिला सांसद बोलीं- संसद है सबसे असुरक्षित कार्यस्थल, घटती हैं यौन दुर्व्यवहार की घटनाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हजारों ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं असुरक्षित कार्यस्थल के मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरीं। इस दौरान महिला सांसदाें ने आरोप लगाया कि संसद में पुरुष खुद को राजा समझते हैं और महिलाओं से यौन दुर्व्यवहार करते हैं। कई महिला सांसदों ने संसद को सबसे असुरक्षित कार्यस्थल बताया। बता दें हालिया जब पूर्व विधायी कर्मचारी ब्रिटनी हिगिंस ने रक्षामंत्री के दफ्तर में उनसे दुष्कर्म की घटना सुनाई, तो हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं।
