पाकिस्तान में सरकार विरोधी मार्च, इस्लामाबाद में हाइवे पर सेना ने बिछाए शिपिंग कंटेनर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहा है। कराची के सोहराब गोथ से 27 अक्टूबर को शुरू हुआ मार्च अब इस्लामाबाद पहुंचा। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम अध्यक्ष इसकी अगुवाई कर रहे हैं। सरकार विरोधी मार्च में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और अवामी नेशनल पार्टी भी शामिल हैं। ये इमरान की सत्ता हिलने का ही प्रमाण है कि सेना ने हाईवे पर शिपिंग कंटेनर बिछाए हैं।
