सपा विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम खान, शिवपाल सिंह यादव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
सपा के वरिष्ठ विधायक, मोहम्मद आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और शिवपाल सिंह यादव सोमवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले रविवार को हुई समाजवादी विधायक दल की बैठक से दूर रहे. आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला रामपुर में थे, जबकि शिवपाल लखनऊ में थे, लेकिन फिर भी बैठक में शामिल नहीं हुए. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता स्वास्थ्य कारणों से रविवार को बैठक में शामिल नहीं हुए थे.