बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल, बीजेपी से अलग होकर राजनीति से संन्यास का किया था ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
बाबुल सुप्रियो आज टीएमसी में शामिल हुए। बीते दिनों वो बीजेपी से अलग हुए थे। बीजेपी से अलग होने के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी। लेकिन वो आज टीएमसी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हुए। बीजेपी से अलग होने के बाद से अब तक हालांकि उन्होंने कोई बयानबाजी नहीं की।
