सुप्रियो की सियासी पारी पर सस्पेंस, आज बैठक के बाद लेंगे फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बाबुल सुप्रियो ने अचानक राजनीति से संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंकाया लेकिन जानकारों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री की सियासी पारी अभी खत्म नहीं हुई है। जानकार कहते हैं कि बाबुल टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि आज बाबुल बैठक करेंगे। जिसमें फैसला आने की उम्मीद है। रविवार को जेपी नड्डा और बाबुल की एक घंटे चली बैठक में सुप्रियो से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह हुआ।
