बाबुल सुप्रियो सांसद पद से देंगे इस्तीफा, कुछ दिन पहले टीएमसी में हुए शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के मंगलवार को आसनसोल के सांसद पद से इस्तीफा देने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक सुप्रियो ने स्पीकर ओम बिरला को सांसद के रूप में इस्तीफे की औपचारिकता पूरी करने के लिए लिखा था, उनको मंगलवार सुबह 11 बजे का समय दिया है। सुप्रियो की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई।
