बाबुल सुप्रियो ने सांसद के पद से आज दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One india
पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने औपचारिक रूप से संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने टीएमसी में शामिल होने के कुछ सप्ताह बाद ट्वीट में ये जानकारी दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए समय देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को धन्यवाद दिया और विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्हें बीजेपी के साथ अपने अतीत की याद दिलाई।
