बड़ी बहन संग आज बीजेपी में शामिल हुईं साइना नेहवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
साइना नेहवाल ने आज अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल संग बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह बोले- गर्व की बात है कि साइना बीजेपी में शामिल हुईं। मोदी की तारीफ में साइना बोली- पीएम मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने खेलों के लिए बहुत कुछ किया। मैं राजनीति में नई हूं और मोदी जी से प्रेरित हूं। मैं बीजेपी की शुक्रगुजार हूं।
