x

बाजवा का कार्यकाल बढ़ा, आलोचना करने पर पूर्व मेजर जनरल के बेटे को जेल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Jagran

पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की आलोचना करने वाले पूर्व मेजर के बेटे कंप्यूटर इंजीनियर हसन अस्करी को 5 साल की जेल की सजा सुनाई। बाजवा के खिलाफ आलोचनात्मक पत्र लिखने और उसकी प्रतियां वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भेजने के लिए एक पूर्व मेजर जनरल के बेटे को ये सजा सुनाई गई। अस्करी ने प्रतियां प्रमुख जनरलों और लेफ्टिनेंट जनरलों को भी भेजीं।