उच्च शिक्षा पर बैन, काबुल में विश्वविद्यालय के बाहर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Arab news
तालिबान ने अफगानिस्तानी लड़कियों की विश्वविद्यालय की शिक्षा पर बैन लगाया। उच्च शिक्षा मंत्रालय ने लड़कियों की उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। लेकिन अब सरकार के फैसले के खिलाफ बड़े स्तर पर महिलाएं काबुल में विश्वविद्यालय के बाहर इकट्ठा हुईं और तालिबानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें, तालिबान ने जब से सत्ता हथियाई है, तब से वह महिलाओं की आजादी पर लगाम लगा रहा है।