सम्मेद शिखर पर टूरिज्म और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक, जैन समाज को बड़ी राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
केंद्र सरकार ने हालिया झारखंड के पारसनाथ स्थित जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर टूरिज्म और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगा दी है। साथ ही तीन साल पहले जारी अपना आदेश वापस ले लिया। ये फैसला देशभर में जैन समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगाने को कहा गया है।
