पाकिस्तान में विकिपीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा, विवादित कंटेंट को न हटाने पर हुई थी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tribune
पाकिस्तान में विकिपीडिया पर लगा प्रतिबंध अब हट गया है। गलत सूचना प्रसारित करने के लिए यह प्रतिबंध बीते दिनों लगाया गया था। यह प्रतिबंध हटाने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय मिनिस्ट्रीयल कमेटी ने फैसला लिया है। इसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार, इकोनॉमिक अफेयर एंड पॉलिटिकल अफेयर मंत्री अयाज सादिक और सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब शामिल थीं।