हिंदुओं पर हमलों के बाद बांग्लादेश में बन रहा नया कानून, गवाहों की सुरक्षा व गोपनीयता अहम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newswing
बांग्लादेश में बीते दिनों सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट के बाद भड़की हिंसा के बाद अब सरकार नया कानून बना रही है। देश के कानून मंत्री अनीसुल हक ने कहा कि नए कानून के तहत किसी भी मामले में गवाही देने वालों की सुरक्षा और उनकी गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की घटनाओं की सुनवाई के लिहाज से सरकार ये पहल करने वाली है।
