बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल ने लिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हासिल करने के बाद इस फैसले की घोषणा की है। इस साल की शुरुआत में तमीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से छह महीने का ब्रेक लिया था, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में टी-20 खेलते रहे थे। अब अचानक तमीम ने संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया है।