आज से 10 की बजाय 9 बजे से खुलेंगे बैंक, फॉरेक्स व सिक्योरिटी मार्केट्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज से सभी बैंक, फॉरेक्स व सिक्योरिटी मार्केट सुबह 10 बजे की जगह 9 बजे से खुलेंगे। आरबीआई के मुताबिक, आज से बैंकों में एक घंटा ज्यादा काम होगा। बैंकों के बंद होने का समय वही रहेगा, जिस समय पर वो पहले बंद होते थे। आरबीआई के इस निर्देश से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि उन्हें बैंकिंग से जुड़े कामों के लिए 1 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा।
